फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से तीन झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर)। पिपराघाट मुस्तकिल ग्राम सभा के गोला घाट-जोगनी मार्ग के किनारे स्थित झोपड़ियों में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इससे तीन लोगों की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें चार हजार की नकदी और एक साइकिल की दुकान का सामान भी जल गया।
विज्ञापन

मौके पर 112 नंबर की पुलिस भी पहुंची लेकिन इसके पहले आग से नुकसान हो चुका था। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल ग्राम सभा के गोलाघाट गांव में गोलाघाट-जोगनी मार्ग के किनारे कुछ लोग झोपड़ी बनाकर रहते हैं। शनिवार को दोपहर 12 बजे दिन में अचानक एक झोपड़ी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आसपास के गांवों में अफरातफरी मच गई। उस समय घर वाले खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे। आग लगने की घटना की खबर मिलते ही निवर्तमान ग्राम प्रधान अनिल दत्त, ध्रुव निषाद, शर्मा यादव, सरल शर्मा, निरंकारी निषाद सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना डॉयल 112 नंबर पर दी गई। इस घटना में जैकी निषाद का चार हजार नकदी जल गया। इसके साथ राजू निषाद व अमीरलाल निषाद समेत तीन लोगों की रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। बगल में साइकिल स्पेयर की दुकान चलाने वाले हरेन्द्र भारती की दुकान भी जल गई। इसकी सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल विनोद कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और आग से हुई क्षति का आकलन करके अपनी रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें