फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोबरही में तीन घंटा तक मची रही अफरा-तफरी

Wed, 10 May 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरात से लौट रही कार की टक्कर से बालिका की मौत का मामला
विज्ञापन


कसया। थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहा के पास हुई मार्ग दुर्घटना के बाद लगभग तीन घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बरातियों को रोककर विद्यालय के एक कमरे में बंद कर दिया। वे जिस वाहन से दुर्घटना हुई, उसके चालक को बुलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों को समझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। काफी प्रयास के बाद अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
टेकुआटार। थाना क्षेत्र के गोबरही गांव के टोला परशुरामपुर निवासी मोहन राव के परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल रहा। मोहन राव के दो पुत्र और एक पुत्री थी। उनमें बड़ा बेटा अमन राव जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया में कक्षा नौ में पढ़ता है तथा छोटा बेटा प्रतीक राव सीताबारी में एक प्राइवेट विद्यालय में। दूसरे नंबर पर बेटी अर्पिता राव थी। वह गांव के ही चौराहे पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोबरही में कक्षा सात की छात्रा थी।
विज्ञापन


शुरू से ही होनहार थी अर्पिता
टेकुआटार। अर्पिता पढ़ने में शुरू से ही बहुत होनहार थी। हमेशा अपनी कक्षा में अव्वल आती थी। अर्पिता हमेशा अपने मम्मी पापा से कहती थी कि मैं एक दिन कुछ बड़ा बनकर दिखाऊंगी। घटनास्थल पर कहकर उसकी मां सुष्मिता विद्यालय में दहाड़ें मारकर रो रही थी। उस दौरान वहां मौजूद भीड़ की आंखें भी नम हो जा रही थीं।
घर की माली हालत ठीक नहीं होने से पिता बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए दिल्ली की किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, लेकिन काल को कुछ और ही मंजूर था।

प्रधानाध्यापक ने बताई दोनों छात्राओं की विशेषता
टेकुआटार। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोबरही के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्पिता राव पढ़ने में बहुत तेज थी। इसके लिए बीते सत्र में मेडल देकर उसे पुरस्कृत किया गया था। वहीं, साक्षी राव इस विद्यालय की टॉपर छात्रा है। दोनों होनहार छात्राओं की गिनती मेधावियों में होती है।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में शामिल हुए अधिकारी
कसया। अर्पिता के अंतिम संस्कार में बीएसए रामजियावन मौर्य भी शामिल हुए। सुबह दुर्घटना के बाद छात्रा के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद घर लाया गया। वहां उसका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें