फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ पकड़ी गई, गांव वालों ने पेड़ में बांधकर पीटा

Fri, 07 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर गई कोतवाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। बृहस्पतिवार को एक गांव में तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत पकड़ी गई। गांव वालों ने दोनों को पेड़ में बांधकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। थाने ले जाकर महिला को हिदायत देकर छोड़ दिया गया जबकि युवक का चालान कर दिया गया।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली तीन बच्चों की मां गांव के एक सजातीय युवक को दिल दे बैठी। दोपहर में युवक प्रेमिका के घर पहुंचा। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों ने घर को घेर लिया और दोनों की पिटाई करने लगे। रस्सी से पेड़ में बांधकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को पेड़ से खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की महिलाओं का आरोप है कि महिला का पति किसी शहर में काम करने चला गया है। तीन बच्चों और सास-ससुर के साथ घर पर रहती है। इसके पूर्व भी युवक महिला के साथ पकड़ा गया था। माफी मांगने के बाद छोड़ दिया गया था। इधर भी कई दिनों से इसका आना-जाना लगा था। इसकी वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है। मना करने के बावजूद दोनों मान नहीं रहे थे। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
एसएसआई राजेश नेे बताया कि पुलिस गई थी। दोनों को कोतवाली लाया गया था। महिला को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है और युवक का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें