गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में खैरवा जंगल गांव के पास एक पशु व्यापारी से बदमशों ने चाकू दिखाकर 26 हजार रुपये और सामान छीन लिया। पीड़ित पशु व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र के रोहेंदा निवासी इमरान ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वे पशुओं की खरीद-बिक्री कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बीते 28 जून को एक व्यक्ति उन्हें भैंस की खरीद कराने के बहाने खैरवा जंगल ले गया। वहां उन्होंने मोबाइल फोन से बात कर दो अन्य लोगों को बुला लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया और उनसे 26 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और गले की चेन छीन ली। विशनुपरा थानाध्यक्ष सनी चावल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा ही है।