फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 26 साल पुराना विवाद सुलझा, अब बनेगी 50 मीटर सड़क

Mon, 11 May 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। टेकुआटार-पगरा रामनगर मार्ग पर लठियहवा ब्रह्मस्थान के पास 50 मीटर सड़क निर्माण में आ रही 26 वर्ष पुरानी बाधा रविवार को दूर हो गई। राजस्व और लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराई और किसान को कब्जा दिलाया। इसके बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया। भूमि विवाद के चलते वर्षों से सड़क का यह हिस्सा अधूरा पड़ा था। आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। डीएम की मंजूरी के बाद भूखंडों के विनिमय की प्रक्रिया पूरी की गई। तहसील प्रशासन ने किसान की भूमि लोक निर्माण विभाग और सरकारी भूमि किसान के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर खतौनी जारी कर दी थी। रविवार को रजिस्ट्रार कानूनगो राधेश्याम दीक्षित, कानूनगो अजय कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल विवेक प्रजापति और विनीत कुमार की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कर किसान राम अशीष यादव को कब्जा सौंप दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन

सहायक अभियंता विनय सिंह ने बताया कि विवाद समाप्त होने के बाद 50 मीटर सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। ग्राम प्रधान परवरपार राजेश राव ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सड़क बनने से सैकड़ों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।वहीं किसान राम अशीष यादव ने कहा कि पैमाइश के बाद जमीन मिल गई है और सड़क निर्माण शुरू होने से उन्हें काफी खुशी है।
विज्ञापन

इस दौरान अवर अभियंता संजीव कुमार श्रीवास्तव, मंटू राव, जितेंद्र राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें