उन्होंने बताया कि सभी निर्माण श्रमिक, जो बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत हैं और 100 दिन की अवधि पूरी कर चुकेे हैं, की पुत्रियों का चयन इस विवाह समारोह के लिए किया गया है। 65 हजार रुपये दंपति के खाते में और दस हजार रुपये उनके कपड़े और अन्य वस्तुओं के लिए दिए जा रहे हैं। प्रत्येक लाभार्थी पर कुल 75 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रविवार की देर शाम तक इस वैवाहिक समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई।
डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि गोरखपुर मंडल के कुल 2,503 जोड़े इस वैवाहिक समारोह एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने के संकल्प के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। उन्हें स्वयं मुख्यमंत्री आशीर्वाद प्रदान करने आ रहे हैं।