फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 कामगारों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
जिला उद्योग कार्यालय कुशीनगर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पडरौना। बेरोजगारी की मार झेल रहे जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत छोटे तबके के कामगारों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शासन से जिले को 250 कामगारों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य मिला है। इस योजना को साकार करने के लिए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

छोटे तबके के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत लुहार, बढ़ई, नाई, सुनार, राजगीर मिस्त्री, बुनकर, दर्जी, कुम्हार, मोची और हलवाई समाज के लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाया जाना है।  इसके लिए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र को जिले में 250 ऐसे लोगों को चिह्नित कर प्रशिक्षण देने का लक्ष्य दिया गया है। 
योजना में चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण देकर उनके व्यवसाय के दौरान प्रयोग में आने वाले उपकरण जैसे (हलवाई के लिए कढ़ाही, पल्टा, छनौटा) आदि जरूरी औजार देकर रोजगार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा इन प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए अधिक धन की जरूरत महसूस होने पर बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने में विभाग की तरफ से अपेक्षित सहयोग भी किया जाएगा। इसकी पुष्टि करते हुए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के जीएम अभय कुमार सुमन ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ढाई सौ लोगों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर संबंधित टूल्स किट दी जानी है। ताकि वे अपना स्वरोजगार कर सकें। इसके अलावा उन्हें जरूरत के मुताबिक बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने में विभाग की तरफ से भरपूर सहयोग किया जाएगा। इसके लिए लोगों से आवेदन भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें