फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 25 बूथों का निरीक्षण, पांच बूथों पर बीएलओ मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार को मतदाता सूची में नए और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र 333 कुशीनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने बैठकर फॉर्म-6 प्राप्त किए।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने 25 बूथों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति देखी। इस दौरान कोल्हुआ के बूथ संख्या 360 और 361 तथा गोपालगढ़ के बूथ संख्या 399, 400 और 401 पर बीएलओ अनुपस्थित मिले। उन्होंने संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ को अभियान दिवस के बाद भी प्रतिदिन घर-घर जाकर सर्वे करने और 18 से 19 वर्ष के युवाओं सहित सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गांवों और नगर क्षेत्रों में डुग्गी-मुनादी कराकर लोगों को जागरूक करने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इस दौरान कानूनगो राजन मिश्रा, लेखपाल शैलेंद्र दुबे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें