फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्लॉक में भवन निर्माण के लिए 2.46 करोड़ मंजूर

Thu, 12 Mar 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। फाजिलनगर ब्लॉक में आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए शासन ने 2.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में ग्राम्य विकास विभाग की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

फाजिलनगर ब्लॉक परिसर में आवासीय भवनों के लिए 245.95 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रथम किस्त के रूप में 92 लाख रुपये जारी किए गए हैं। अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए 462.20 लाख रुपये की मंजूरी मिली है।
निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 1.54 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। आरईएस के एक्सईएन सूर्य प्रताप ने बताया कि फाजिलनगर ब्लॉक परिसर में आवासीय और अनावासीय भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। प्रथम किस्त के रूप में 1.54 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी की जा रही है। संवादװ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें