फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर ट्रक से टकराई स्कार्पियो, पांच जख्मी

Sat, 28 Sep 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। कसया के एनएच-28 पर घाघी पुल के पास शुक्रवार भोर में ट्रक से स्कार्पियो टकरा गई। उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को लोगों ने एंबुलेंस से कसया सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बिहार के किशनगंज जिले के टेड़ागंज थाना क्षेत्र के सिगड़वारी मटियारी गांव निवासी मुस्ताक (35), दिलशाद (30), मुमताज (32), मुस्तफा (10) व आशिफ (25) समेत सात लोग स्कार्पियो से अहमदाबाद जा रहे थे। हाईवे पर मल्लूडीह घाघी पुल के समीप ओवरटेक करने के दौरान स्कार्पियो ट्रक से टकरा गई। स्कार्पियो में सवार सभी लोग घायल हो गए। दो लोगों का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। बाकी लोगों के सिर में चोटें आई हैं। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गाड़ी मुस्ताक चला रहा था। कसया थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गई थी। ट्रक लेकर चालक भाग गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें