कसया। जिले में जिला प्रमुख और अन्य मार्गों पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर से सड़क दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में जिले में 24 स्पीड ब्रेकर हटाए गए हैं। जिनके स्थान पर मानक के अनुरूप अब टेबलटाॅप बनाए जाएंगे।
जिले में सड़क सुरक्षा समिति की ओर से दुर्घटनाओं को लेकर मुख्य मार्गों पर बने स्पीड ब्रेकरों को चिह्नित करके लोक निर्माण विभाग की ओर से उसे हटाया गया है, जिसमें 24 स्थानों से स्पीड ब्रेकर हटाए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त स्थानों को चिह्नित करके टेबलटॉप बनाए जाएंगे। कई जगह हाईस्पीड ब्रेकर से भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के ऐई मुकेश वर्मा ने बताया कि जिले में 24 स्थान पर स्पीड ब्रेकर हटाए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त स्थानों पर अब टेबलटॉप बनाए जाएंगे। संवाद