पडरौना। एसपी ने रविवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। कुल 231 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। इसमें तीन साल से एक थाने पर जमे पुलिस कर्मियों का स्थांतरण किया गया है। कानून व्यवस्था में सुधार बेहतर पुलिसिंग के लिए एसपी ने इतने लंबे पैमाने पर फेरबदल किया है।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। बताया कि जिले के विभिन्न थानों में पिछले तीन से अधिक तक तैनात रहे 115 सिपाहियों को इधर से उधर विभिन्न थानों में स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस लाइंस में पिछले दो साल से तैनात होकर थाने में तैनाती की राह देखने वाले, गैर जनपद से जिले में पहुंचे तथा 112 पुलिस में तैनात कुल 116 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। उनको जिले के विभिन्न थानों में तैनाती की गई है। कुछ दिन पूर्व एसपी ने 11 निरीक्षक समेत 20 उपनिरीक्षकों का तबादला किया था। पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।