फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 22.62 किमी पाइपलाइन बिछी, 958 घरों को मिला कनेक्शन, फिर भी पानी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरचोचवा पेयजल योजना की जांच में घरों तक कनेक्शन मिलने की पुष्टि
विज्ञापन

23.14 किमी में 22.62 किमी पाइपलाइन बिछी ओवरहेड टैंक से जनरेटर लगाकर हो रहा ट्रायल
कुशीनगर। जल जीवन मिशन के तहत विशुनपुरा ब्लॉक के नरचोचवा गांव में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने की योजना अभी पूरी नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर योजना में अनियमितता और कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच समिति ने स्थलीय निरीक्षण कर अपनी आख्या सौंप दी है। जांच में गांव के सभी 958 घरों तक पेयजल कनेक्शन पहुंचने की पुष्टि हुई है। हालांकि नियमित जलापूर्ति अभी शुरू नहीं हो सकी है।

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार के अनुसार, योजना का निर्माण शासन से नामित कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड करा रही है। इसके तहत ट्यूबवेल, पंपिंग प्लांट और पंप हाउस का निर्माण पूरा हो चुका है। 450 किलोलीटर क्षमता और 14 मीटर स्टेजिंग वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण भी पूरा हो गया है। बाउंड्रीवाल और गेट का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

योजना के तहत 23.14 किलोमीटर वितरण पाइपलाइन बिछाई जानी थी। इसके सापेक्ष 22.62 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने का दावा किया गया है। शेष कार्य प्रगति पर है। वहीं, गांव के सभी 958 घरों में जल संयोजन उपलब्ध कराने की बात कही गई है। फिलहाल डीजी सेट से डायरेक्ट पंपिंग कर पाइपलाइन की टेस्टिंग की जा रही है।

पीपल का पेड़ बना सोलर पैनल लगाने में बाधा

योजना के तहत एक सोलर सेट का अधिष्ठापन अभी बाकी है। विभाग के अनुसार, जलकल परिसर में पीपल का पेड़ होने और ग्रामीणों की ओर से उसे काटने पर आपत्ति जताने के कारण सोलर पैनल लगाने का काम बाधित है। भारत सरकार ने योजना पूरी करने की अंतिम समय सीमा मार्च 2027 निर्धारित की है।

जांच में कनेक्शन मिले, जनरेटर से हुआ ट्रायल

गांव निवासी अमरनाथ गोंड़ की ओर से सोशल मीडिया पर शिकायत किए जाने के बाद सीडीओ ने संयुक्त जांच समिति गठित की थी। इसमें उपायुक्त स्वतः रोजगार, बीडीओ विशुनपुरा और अवर अभियंता, लघु सिंचाई को शामिल किया गया था। समिति ने स्थलीय निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

जांच आख्या के अनुसार, गांव में घरों तक पेयजल कनेक्शन मिले। ओवरहेड टैंक पर जनरेटर लगाकर पाइपलाइन के जरिये पानी पहुंचाने का ट्रायल भी होता पाया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने भी घरों तक कनेक्शन पहुंचने की पुष्टि की।
विज्ञापन


हालांकि, जल जीवन मिशन के पोर्टल पर योजना की स्थिति अभी निर्माणाधीन और जलापूर्ति शुरू नहीं होने के रूप में दर्ज है। विभाग का कहना है कि शेष निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नियमित जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी। ऐसे में कनेक्शन मिलने के बावजूद ग्रामीणों को घरों में नियमित पानी पहुंचने के लिए मार्च 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें