जिले में 22 लोग कोरोना संक्रमित मिलेे
तीसरी लहर में अब तक 636 लोग हो चुके हैं संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिले में बुधवार को 22 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। सर्वाधिक संक्रमित तमकुही क्षेत्र के हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 184 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शाम तक 3,755 नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जबकि 2,690 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 2,668 निगेटिव और 22 पॉजिटिव हैं। संक्रमितों में मोतीचक, फाजिलनगर, हाटा, कसया, रामकोला, विशुनपुरा, नेबुआ नौरंगिया व सेवरही से एक-एक, तमकुही से सात, दुदही से दो, पडरौना से तीन और अन्य क्षेत्रों से दो लोग शामिल हैं।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में छह लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरी लहर में 1,19,050 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 636 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 447 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.53 और ठीक होने वालों की दर 70.28 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
डीएम ने टीका लगवाने के लिए किया प्रेरित
पडरौना। विशुनपुरा क्षेत्र के मठिया माफी गांव में चल रहे कोरोना टीकाकरण का बुधवार को डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए मौजूद लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को टीका जरूरी लगवाना चाहिए। इस दौरान पडरौना तहसीलदार दिनेश कुमार, बीडीओ विशुनपुरा राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद