फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनर से 22 पशु बरामद किए, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
तरयासुजान पुलिस ने तस्करी कर ले जा रहे पशुओं के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पुलिस ने कंटेनर से 22 पशु बरामद किए, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान पुलिस ने फोरलेन से बिहार की तरफ जा रहे कंटेनर पर लदे 22 गोवंशीय पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया है। तस्करी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें दो मेरठ जिले तथा एक संभल जिले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसओ कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना पर हफुआ बलिराम मोड़ के पास पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस ने बिहार की तरफ से जा रहे कंटेनर को रोका और तलाशी ली तो उस पर गोवंशीय पशु लदे थे। थाने लाकर गणना की गई तो इस पर 22 गोवंश लदे थे। इस मामले में कंटेनर के साथ पकड़े गए मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के नानू गांव निवासी शमीम बंजारा व नाजिम बंजारा तथा संभल जिले के नकाशा थाना क्षेत्र के डेरा सराय निवासी लतीफ को गिरफ्तार किया गया है। तरयासुजान पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जरूरी छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें