फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाख कृष्ण तेरस पर श्रद्घालुओं ने की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलबम के नारों के साथ किया जलाभिषेक
विज्ञापन

कुबेरस्थान। वैशाख कृष्ण तेरस के मौके पर शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसमें श्रद्धालुओं ने घरी घंट और जयघोष के बीच आरती पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

वैशाख तेरस के मौके पर श्रद्धालु ब्रह्म बेला से ही मंदिर पहुंच कर श्रद्धा, समर्पण, आस्था, तन्मयता एवं भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। बेलपत्र, दुर्वा, धतूर, मंदार, शम्मी पत्र, भांग, गुड़, फल, मिष्ठान, गंगाजल, दुग्ध से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर की तरफ से महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई थी। इसके अलावा एसएचओ कुबेरस्थान रामअशीष सिंह यादव एवं एसएसआई अमरेंद्र कुमार कन्नौजिया आदि की अगुवाई में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें