समिति की दशा सुधार के लिए आंदोलन की दी चेतावनी
तमकुहीराज। विकास खंड सेवरही के साधन सहकारी समिति परसौनी बुजुर्ग के अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव सहकारिता को पत्र भेजा है। समिति पर खाद, बीज, कीटनाशक आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने व जर्जर भवन की मरम्मत कराने की मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि उनकी मांगों को अविलंब पूरा नहीं करने पर क्षेत्र के लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा।
साधन सहकारी समिति परसौनी बुजुर्ग के अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव का आरोप है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी सहकारी समितियो की स्थिति बदहाल होती जा रही है। उनका आरोप है कि समिति पर वर्ष 2017 के बाद खाद, बीज व कीटनाशक उपलब्ध नही कराने से क्षेत्र के किसान ऊंची कीमत पर खाद व बीज खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव से जर्जर भवन की मरम्मत व खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।