तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुअवा बुजुर्ग में सोमवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे सिलिंडर फटने से टिनशेड वाले एक घर में आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जल गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
महुअवा बुजुर्ग के सुनील के घर में अचानक तेज आवाज हुई। उसके बाद उनका घर जलने लगा। अवाज सुनकर लोग पहले तो तेजी से दूर भागे लेकिन कुछ देर बाद पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार सुनील की पत्नी सुनीता देवी के साथ सोमवार को दिन में ही किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आपसी कहासुनी को लेकर वह घर से बाहर थे। इसी बीच सूचना पर पहुंचे तुर्कपट्टी थाने के एसओ तेज जगन्नाथ ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया। उनका कहना था कि शाम को ही सुनील की पत्नी आपसी विवाद को लेकर थाने पर आई थी। बताया जा रहा है कि घर में हजारों का सामान रखा हुआ था जिसमें कपड़ा, भोजन बनाने का सामान अनाज आदि जल गया।