फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यावती देवी महाविद्यालय वैष्णवी नगर लवनिया का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के लवनिया (वैष्णवी नगर) स्थित विद्यावती देवी महाविद्यालय पर बीते छह अक्टूबर को हुई मारपीट और सड़क जाम के मामले में एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष की तहरीर पर कॉलेज की महिला प्राचार्य समेत चार लोगों पर भी मुकदमा दर्ज हो गया है। छेड़खानी, मारपीट, एससी/एसटी समेत कई धाराओं में दर्ज यह केस पूर्व में दर्ज मुकदमे के एक आरोपी की पत्नी की तहरीर पर लिखा गया है।
विज्ञापन

इस महाविद्यलय में बीते छह अक्टूबर को कर्मचारियों व छात्रों और पुरैना कटेया निवासी राजकुमार सिंह उर्फ कालादेव, उनके पुत्र सचिन सिंह व एक अन्य व्यक्ति के बीच मारपीट हुई थी। बाद में कर्मचारियों व कॉलेज के छात्रों ने सड़क जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे सीओ और तहसीलदार के आश्वासन पर आंदोलन खत्म हुआ था। पटहेरवा पुलिस ने कॉलेज की प्राचार्य साधना सिंह के तहरीर पर राज कुमार सिंह तथा उनके पुत्र सचिन सिंह सहित तीन लोगों पर केस दर्ज करते हुए राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस संबंध में पटहेरवा एसओ उमाशंकर यादव ने वताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर महिला प्राचार्य समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

बाक्स--
घटना में आया नया मोड़
अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पटहेरवा पुलिस ने राजकुमार सिंह की पत्नी व तमकुही ब्लाक की प्रधान संघ की अध्यक्ष अनुराधा सिंह की तहरीर पर प्राचार्य समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, चोरी व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अनुराधा ने आरोप लगाया है कि उनके एक रिश्तेदार की लड़की इस कॉलेज में पढ़ती है, जिसके साथ एक कर्मचारी ने छेड़खानी की थी। जानकारी होने पर उनके पति व पुत्र अपने ड्राइवर के साथ कालेज पहुंचे थे, जहां उन्हें मारपीटा गया तथा गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस दौरान 60 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें