फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बाढ़ जैसे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में 557 मिलीमीटर बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। अधिकांश गांवों में जलभराव के चलते स्थिति खराब हो गई है। कई जगह रास्तों पर पानी बहने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। सोमवार को दोपहर बाद बारिश बंद होने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार से ही क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। इसके चलते खड्डा-नेबुआ मार्ग, मठिया-भेड़ी मार्ग, भजनछपरा- बहोरछपरा मार्ग सहित कई जगहों पर सड़क पर पानी बहने लगा। गंडक नदी के किनारे बसे गांव नौतार जंगल और रंजिता टोले के सैकड़ों घर में पानी भर गया है। तुर्कहा नाला में उफान के चलते भगवानपुर व माघी गांव में पानी भर गया। चतुर छपरा, नरकू छपरा, फटकदौना, एकडंगा आदि गांव में बरसात का पानी भरने से परेशान लोगों ने नहर की पटरी को काटकर पानी गांव से बाहर निकाला। रामपुर जंगल, रामपुर गोनहा, भैंसहा, सिसई, दधिचि, भेड़िहारी, हनुमानगंज मुसहर बस्ती, गंगवा छपरा, पड़रहवा, पकड़ी बृजलाल, पनियहवा, बसडीला, करदह, अहिरौली, सिसवा गोपाल, सिसवा मनिराज, तुर्कहा, मठिया आदि गांवों के लोग लगातार बारिश से परेशान हैं।
नेबुआ रायगंज और पकड़ियार बाजार प्रतिनिधियों के अनुसार सूरजनगर से बलकुडिया, पिपरा बाजार से रामकोला, कुकुरहा से बेलवा, बिहारी छपरा से रायपुर, पड़री मेंहदिया से रामपुर बांगर और शिवदत्त छपरा से कोहरगड्ढी जाने वाली सड़क पर पानी बहने लगा है। सिरसिया बीरभान में बारिश के कारण फूस के तीन घर गिर गए हैं। खानूछपरा से सिद्ध पीठ बगही धाम तक जाने वाली सड़क पर पानी बह रहा है। पचफेड़ा, सागर गोसाईं, चखनी भुमीहारी पट्टी के अधिकांश खेतों में पानी के चलते फसलें डूबने लगी हैं। पकड़ियार से कौवासार जाने वाली पीच सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक पानी बह रहा है। कौवासार से पकड़ियार तक के सैकड़ों किसानों के फसलें डूब गई हैं। पकड़ियार बाजार स्थित कई दुकानों, गैस एजेंसी व घरों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें