फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन में अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। दुदही ब्लॉक के कई गांवों में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए पंचायत भवन रखरखाव और उपयोग के अभाव में बर्बाद हो रहे हैं। इस सार्वजनिक भवन में कहीं जानवर बांधे जा रहे हैं तो कहीं लोगों ने अपना सामान व भूसा रखकर कब्जा कर लिया है। ग्राम प्रधान विवाद के भय से शिकायत नहीं करते और अफसर ग्राम प्रधानों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर खुद को इस मामले से दूर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग ने हाल ही में पंचायत सचिवों को सप्ताह में एक दिन ग्राम पंचायत कार्यालय पर मौजूद रह कर लोगों के सामान्य कामकाज निपटाने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद दुदही ब्लॉक में एक नई चर्चा शुरू हुई है। चर्चा यह कि पंचायत भवन जिस स्थिति में हैं, क्या वहां पंचायत सचिव बैठकर जनता के कार्यों का निपटारा कर सकेंगे। ग्राम पंचायत धोकरहा के पंचायत भवन में एक व्यक्ति ने अपनी बैलगाड़ी रखी है तो रामपुर जमुनिया, बड़हरा, बैकुंठपुर समेत कई गांवों के पंचायत भवनों में वर्षों से ताला लगा है। कुछ जगह कार्य अधूरा है तो कहीं भवन ही जर्जर है।
इस संबंध में बीडीओ सतीश सिंह का कहना है कि पंचायत भवन के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की है। अगर किसी ने कब्जा किया है तो उसकी शिकायत कर भवन खाली कराना चाहिए। जांच में इस तरह की बात सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें