फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ईंट-भट्टे से मुक्त कराए गए 21 मजदूर

विज्ञापन
शिकायत पर हाटा क्षेत्र के ईंट भट्ठा से मुक्त कराए गए मजदूर।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ईंट-भट्टे से मुक्त कराए गए 21 मजदूर
विज्ञापन

- अनुसूचित जाति आयोग के निर्देश पर प्रशासन एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। प्रशासन एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ईंट-भट्टे पर कार्य करने वाले 21 मजदूरों को मुक्त कराया। यह कार्रवाई अनुसूचित जाति आयोग के निर्देश पर हुई है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी हाटा महेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम और हाटा एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार की अगुवाई में श्रम विभाग की टीम ने हाटा कोतवाली क्षेत्र के लालीपर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे की जांच की। वहां कार्य करने वाले एक मजदूर के परिजन ने अनुसूचित जाति आयोग से मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने और पारिश्रमिक ने देने की शिकायत की थी। इस पर आयोग ने डीएम कुशीनगर को कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और हाटा एसडीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने 12 पुरुष और नौ महिला मजदूरों को मुक्त कराया। उनके बकाया पारिश्रमिक का भुगतान कराया गया और सभी को उनके गृह जनपद संभल भेजवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें