फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 कर्मचारियों में 17 गैर हाजिर

Mon, 21 Mar 2016 11:33 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। ब्लॉक प्रमुख कुसमावती वर्मा ने सोमवार को दिन में करीब साढ़े दस बजे विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास खंड कार्यालय पर तैनात 21 कर्मचारियों में से 17 अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का ब्लॉक प्रमुख के निर्देश पर बीडीओ ने वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


 ब्लॉक प्रमुख सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे विकास खंड कार्यालय पहुंचीं। अचानक निरीक्षण से विकास खंड कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। निरीक्षण में 17 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
यह स्थिति तब रही जबकि विकास खंड कार्यालय में 21 कर्मचारी तैनात हैं। ब्लाक प्रमुख ने बीडीओ से कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही निर्देश दिया कि अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी तलब करें।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विकास खंड कार्यालय में कई लोग पहुंचे थे। कर्मचारियों के नहीं आने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के कार्यालय आने की आगे भी यही स्थिति रही तो उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।

बीडीओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 17 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें