दुकान के आगे अतिक्रमण न करें व्यापारी : एसडीएम
समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। रविवार शाम विवाह भवन में व्यापारियों के साथ एसडीएम ने बैठक की। व्यापारियों ने नाली समस्या, पोखरा पर अतिक्रमण व बाजार में सफाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। इसके अलावा व्यापारियों की तरफ से गांधी चबूतरे की निर्माण की मांग की गई।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि बाजार में जो भी समस्याएं हैं, उसके समाधान के लिए बीडीओ को निर्देशित किया जाएगा। व्यापारियों की भी जिम्मेदारी है कि वे दुकान के आगे अतिक्रमण न करें, इससे आवागमन बाधित होगा। व्यापारी रामकुमार जायसवाल, राजेश गुप्ता, रमाकांत जायसवाल, रामेश्वर सिंह, पारसनाथ जायसवाल, भरत गुप्ता आदि ने बाजार से जुुड़ी शिकायतें एसडीएम के सामने रखी। इन लोगों का कहना था कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने से बाजार में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई कर्मचारियों की मनमानी से समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के समीप पोखरे पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की। साथ ही गांधी चबूतरे का निर्माण कराने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि दुदही जल्द नगर पंचायत भी बनेगा। इस दौरान सुरेश राय, जयप्रकाश राय, शिवशंकर कुशवाहा, भोला सिंह, आनंद राज जायसवाल, विनोद अग्रवाल, विंध्याचल मित्तल, संजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, हरकेश रौनियार, राजेश डालमिया, सतीश डालमिया, उमेश चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, जयकार रौनियार आदि मौजूद रहे।