फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में दहशत में रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के जोकवा फीडर से जुडे सोंदिया बुजुर्ग गांव के दुरुखिया टोला में शनिवार की हाईवोल्टेज आने से कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। हाईवोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची रही। हाईवोल्टेज से उपभोक्ताओं के हजारों रुपये के उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

इस गांव के लोग छह माह से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। शनिवार की रात लगभग दस बजे रोज की तरह बिजली आई, लेकिन वोल्टेज काफी कम था। उसके बाद रात में करीब एक बजे अचानक लोगों के घरों के बल्ब आवाज के साथ टूटने लगे और इंवर्टर से भी तेज आवाज आने लगी। कुछ लोगों के घरों के वायरिंग के तार जलने लगे। यह देख लोगों ने अपने घरों का मेन स्विच ऑफ कर दिया, लेकिन तब तक उनके पंखे, रेफ्रीजरेटर, कूलर और इंवर्टर खराब हो चुके थे। लोगों का कहना था कि बिद्युतकर्मियों की लापरवाही से उनका सामान जल गया।
हाईवोल्टेज के कारण बबलू पांडेय का इंवर्टर, पंखा, कूलर, मोहन यादव का फ्रीज, इंवर्टर, पंखा, नंदलाल यादव का बल्ब, पंखा, मुन्ना यादव के घर का पंखा, जितेंद्र प्रसाद का एलईडी, पंखा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जेई अरविंद त्रिगुणायक का कहना था कि ट्रांसफार्मर से न्यूट्रल लाइन में खराबी के कारण ऐसा हुआ होगा। लाइनमैन भेजकर ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें