फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर समेत 200 गांवों की गुल रही बिजली

Tue, 13 May 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को कसया से आती 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आने से शहर समेत करीब 200 गांवों की बिजली सप्लाई करीब दो घंटे ठप रही। इससे लोग के जहां गर्मी में बेहाल हो गए वही शाम के समय मोटर नहीं चलने से लोग पानी को तरस गए। शाम को व्यापारिक कार्य भी प्रभावित हुए। जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को कसया से आती 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आने से सोमवार को सायं करीब सात बजे मेन लाइन ब्रेकडाउन हो गया। इससे विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना के सातो फीडरों की सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

इस कारण सुभाष चौक, रामकोला रोड, आवास विकास काॅलोनी, बाउली चौक ( महाराणा प्रताप चौक), तिलक चौक, धर्मशाला रोड, सेंट्रल बैंक रोड, ओंकार वाटिका काॅलोनी, जगदीशपुरम काॅलोनी, बेलवा चुंगी, रेलवे स्टेशन, कटरवार रोड, लोनिया पट्टी, जिले के औद्योगिक क्षेत्र, पांडेय देवरिया, रामकोला रोड, बलूचहा, सिरसिया दीक्षित, गायत्री नगर , मुन्ना कॉलोनी, गंडक कॉलोनी, वीर अब्दुल हमीद नगर, परसौनी कला , जंगल बेलवा, शाहपुर, सिद्धुआं बाजार, कटकुइयां, लक्ष्मीपुर, जंगल शाहपुर, मठिया चौराहा, सेमरहा, देवी पुर, लमकन, गड़रिया, सरया, अहिरौली दीक्षित, प्रसाद पुर, मटिहिनिया खुर्द, मटिहिनिया बुजुर्ग समेत अनेक गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। मरम्मत करने के बाद रात्रि करीब नौ बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। तब जाकर लोगों ने इस इस भीषण गर्मी में राहत की सांस ली। इस संबंध में जेई दिलीप कुमार मौर्य ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट आई थी उसे ठीक कर सप्लाई चालू कर दी गई है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें