फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेल महोत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे 200 खिलाड़ी

Thu, 14 Mar 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसमें करीब 200 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क विकसित करने में सम्यक शिक्षा के साथ खेलकूद की क्रियाएं जरूरी हैं। पूर्व में खेलों का मकसद मनोरंजन था। अब खेल तन, मन, धन और जीवन के विकास का माध्यम बन चुके हैं। लगभग 30 फीसदी युवा आबादी वाले भारत में खेलों के महत्व के स्वीकारते हुए सरकार भी खेलों के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। फिट इंडिया मूवमेंट (2019), खेलो इंडिया (2020) लक्ष्य ओलंपिक पोडियम (2020), मिशन ओलंपिक 2024 जैसी योजनाएं युवाओं के कैरियर और व्यक्तित्व को संवार रही हैं। काॅलेज के खेल प्रभारी राकेश सोनकर ने बताया कि खेल महोत्सव में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला क्षेपण, भाला क्षेपण, बैडमिंटन, शतरंज, कबड्डी, कैरम, टेबल टेनिस आदि खेलों से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें