फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नारायणी पार फंसे रहे 200 लोग, पुलिस ने निकलवाया

Tue, 25 Nov 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराघाट। थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम सभा जवही दयाल के चैनपटी खालवा टोला के समीप नारायणी नदी के उस पार रविवार की रात को नाव से पार करने वाले 200 लोग घंटों फंस रहे। जिससे कुछ समय के लिए लोगों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। नाविक की लापरवाही की वजह से यह दिक्कत हुई।
विज्ञापन

नदी के उस पार फंसे लोगों ने थाना तरयासुजान पुलिस को सूचना देकर बताया कि उस पार 200 सौ लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और लोगों को उस पार से इस पार लाने का पूरा सहयोग किया। चैनपटी खालवा टोला के लोगों ने बताया कि अगर पुलिस प्रशासन नहीं आता तो सभी लोग फंसे रहते। उन लोगों का आरोप था कि नाविक सभी को उस पार पहुंचाया और सबसे पैसा ले लिया मगर उस पार से हम लोगों को लाने नहीं गया। सभी लोग फोन कर रहे थे लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। हम लोगों ने अपनी खेती बारी करने जाते हैं। खेती-बारी करके शाम को अपने घर चले आते हैं। नाविक ने हम लोगों के साथ जानबूझकर ऐसा किया। नदी उस पार सुनसान रहता और अंधेरा रहता है। लोगों ने छोटी नाव से सभी लोगों को इस पार लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें