फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घाटों तक व्रतियों को पहुंचाने के लिए चलेंगे 200 ई-रिक्शा

Mon, 27 Oct 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। स्थानीय नगरपालिका प्रशासन की ओर से महिलाओं को घाटों तक पहुंचाने और घर तक छोड़ने के लिए 200 से अधिक ई-रिक्शा का निशुल्क संचालन किया जाएगा। यह शाम और सुबह के समय व्रती महिलाओं को घाटों तक पहुंचाएंगे। घाटों पर नगर पालिका की ओर से पेयजल, चाय, प्रकाश व्यवस्था और वेदियों की रंगाई-पुताई भी कराई गई है।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि छठ पूजा के लिए सप्ताह भर से तैयारी चल रही है। नगर क्षेत्र में 100 से अधिक घाटों को साफ-सफाई कर पूजन के लिए तैयार किया गया है। घाट पर भूमि का समतलीकरण, वेदियों की पेंटिंग व घाट तक आने-जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ प्रकाश व्यवस्था की गई है।
सोमवार को व्रती महिलाओं को छठ घाट तक पहुंचाने के लिए 200 ई-रिक्शा लगाए गए हैं। ये ई-रिक्शा शहर के सभी मोहल्लों के प्रमुख चौराहों से महिलाओं को छठ घाट तक पहुंचाएंगे। इसके लिए महिलाओं को किसी भी तरह का किराया नहीं देना पड़ेगा। इसी दौरान डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं को छठ घाट से मोहल्ले तक पहुचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें