फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से उच्चका ने छीना बीस हजार रुपये
विज्ञापन

अहिरौली बाजार/भैंसही बाजार (कुशीनगर)। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के खोठ्ठा बाजार स्थित पीएनबी शाखा परिसर में मंगलवार को रकम निकासी के लिए आई एक महिला से 20 हजार रुपये उच्चका लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस वहां लगे सीसी टीबी कैमरे के फुटेज के आधार पर छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के भलुहा निवासी अमरावती देबी मंगलवार को पीएनबी की खोठ्ठा शाखा से 50000 हजार रुपये निकाली थीं। इसमें 20 रुपये के 15 गड्डी तथा 200 की एक गड्डी मिली थी। महिला परिसर में लगे एक बेंच पर बैठ कर रुपये गिनने लगीं। इसी दौरान बगल में बैठा एक युवक 200 की गड्डी लेकर गिनने का बहाना बनाते हुए फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर महिला ने युवक की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पहुंचे अहिरौली थाने के एसआई शर्मा सिंह यादव, श्यामदेव सिंह ने बैंक में लगे सीसी टीबी की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई शर्मा सिंह यादव ने बताया कि शर्मा सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित महिला अपने भाई के साथ बैंक में रुपये निकलने आई थीं। सीसी टीबी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें