पडरौना। कुबेरस्थान सीएचसी परिसर में रविवार को आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 20 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा रही है। उन योजनाओं से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसके बाद डॉ. धीरज सिंह, डॉ. रविभूषण सिंह, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. एमके सिंह ने 20 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान संतोष श्रीवास्तव, अजय कुमार, चंद्रभान यादव, हरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद