जोकवा बाजार/बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के गांव भठही बुजुर्ग स्थित गोदाम का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर 20 बोरी राशन उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित मुन्ना गोंड भठही बुजुर्ग गांव का कोटेदार है। गांव के सटे उत्तर स्थित अन्नपूर्णा भवन में राशन का गोदाम है। जहां गांव के कार्ड धारकों को बांटने के लिए राशन रखा था। शनिवार शाम करीब पांच बजे राशन वितरण के बाद गोदाम में ताला बंद कर घर चला गया। गोदाम से राशन चोरी होने की जानकारी कोटेदार मुन्ना गोंड को शनिवार की सुबह हुई, जब वह गोदाम पर पहुंचा और उसे ताला टूटा मिला। गोदाम के अंदर जांच में 20 बोरे गेहूं व चावल चोरी का मामला सामने आया।