फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो ट्रकों में हुई टक्कर, कोई हताहत नहीं

Sun, 04 Jun 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास एनएच पर रविवार की शाम करीब चार बजे गेहूं लेकर बंगाल जा रहे एक ट्रक और दूसरे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। संयोग ठीक रहा कि दोनों ट्रक पर सवार लोगों को कुछ नहीं हुआ। यदि इन वाहनों की गति तेज होती थी बड़ा हादसा हो सकता था। एनएचएआई और तमकुहीराज टीम मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को फोरलेन हाईवे से हटाने में जुटी है।
विज्ञापन

हमीरपुर का एक ट्रक गोरखपुर जिले के चौरीचौरा से गेहूं लेकर बंगाल की तरफ से जा रहा था। अभी वह हाईवे स्थित मंझरिया गांव के पास पहुंचा ही था कि मध्यप्रदेश से प्याज लेकर सिलीगुड़ी के लिए जा रहे दूसरे ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पंप से तेल भरा कर ट्रेलर के सामने आए ट्रक के कारण दूसरे ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने वाले ट्रक को ठोकर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। इन दोनों ट्रकों में सवार चालक हमीरपुर जिले के निवासी आनंद ( 35) और कानपुर देहात निवासी रेहान (25) ने दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें