संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज ब्लाॅक की ग्राम सभा बसंतपुर पंचायत भवन परिसर में सोमवार को गांव सभा की खुली बैठक हुई। इसमें कोटेदार का चयन किया गया।
एडीओ पंचायत सुभाष, ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र यादव, सचिव तैमूर अंसारी, आलमगीर, राघवेंद्र, अमित गोविंद्र राव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह की मौजूदगी में हुए कोटेदार के चयन में गांव के दो लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की। एक से अधिक दावेदार होने पर मतदान कराया गया, जिसमें सुमन देवी को कुल 105 और शैलेश साहनी को कुल 147 मत मिले। इस तरह शैलेश साहनी को 42 मत से जीत हासिल करने पर उनके नाम दुकान का आवंटन किया गया।
इस दौरान अहिरौली बाजार थाने के एसआई अंकित कुमार शुक्ला, कांस्टेबल दिनेश पांडेय, अमित कुमार, रवि कुमार, महिला कांस्टेबल प्रिया पांडेय, अनामिका सिंह आदि मौजूद रहे।