फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोलेरो की चपेट में बाइकसवार तीन घायल, दो की मौत

Sat, 24 Jun 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लछिया गांव के पास बड़हरा-बनकटा मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से एक ही बाइक पर तीन सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे की मेडिकल कॉलेज में।
चौराखास थाना क्षेत्र के लोहरवालिया गांव के निवासी आनंद यादव पुत्र सुकुल यादव उम्र 20 वर्ष अपने छोटे भाई प्रिंस यादव 17 व मित्र अंकित पुत्र वीरेंद्र उम्र 18 वर्ष के साथ शुक्रवार को किसी कार्य से फाजिलनगर आए थे। दिन के करीब दो बजे तीनों बाइक से वापस घर जा रहे थे कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के लछिया गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज गति से बोलेरो की चपेट में आ जाने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो इतनी तेज गति में थी कि घटना के बाद सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनोंं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आनंद की मौत हो गई, जबकि शेष दो घायलों को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। यहां प्रिंस यादव की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में पटहेरवा के थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। परिजनों के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें