फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरस्वती चौक से सोहरौना तक मुख्य मार्ग पर नहीं होगी किसी वाहनों की पार्किंग

Sat, 24 Jun 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की जनसभा को देखते हुए यातायात पुलिस ने जिला मुख्यालय पर रूट डायवर्जन किया है। मुख्य मार्ग समेत अन्य स्थलों पर वाहन खड़ा करने में कोई परेशानी न हो इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की है।
टीआई सत्य सन्याल शर्मा ने बताया कि जनसभा स्थल पर पडरौना व कसया की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सोहरौना स्थित निर्माणाधीन मंडी समिति परिसर में की जाएगी, जबकि चार पहिया वाहनों की पार्किंग मंडी स्थल और जिला स्टेडियम की जा सकती है। पुलिस और मीडिया कर्मी अपना वाहन एआरटीओ कार्यालय के पास पार्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी के अलावा जनप्रतिनिधि डीएम कार्यालय परिसर में अपना वाहन पार्क करेंगे। केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम फ्लीट में लगे कर्मियों के वाहन मंच के पीछे खाली स्थल व मुख्य सड़क पर व्यवस्थित किए जाएंगे। टीआई ने बताया कि कसया की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहनों के लिए नो इंट्री प्वाइंट गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के पास रहेगा, जबकि अन्य छोटे कामर्शियल वाहन रविंद्रनगर से डीएम कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय की तरफ सुबह आठ बजे प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती चौक से लेकर सोहरौना तक मुख्य मार्ग पर किसी भी तरह के वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें