फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक साथ उठीं दो अर्थियां, हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही गांव के रहने वाले थे ट्रैक्टर चालक और मजदूर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मिश्रपट्टी गांव में ईंट पहुंचाकर वापस आते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से दबकर मरे चालक और मजदूर का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया। शव आते ही चीख-पुकार मच गई। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ही अमवा बुजुर्ग निवासी समीर पुत्र नवाब तथा टाइगर उर्फ सुनील पुत्र रामविंद अपने गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। शुक्रवार को दोनों युवक ईंट भट्ठे से ईंट लेकर मिश्र पट्टी गांव की तरफ गए थे। लौटते समय जैसे ही दोनों ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर गांव से बाहर निकले, मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया और दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों का शव जेसीबी की मदद से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार की दोपहर में जब दोनों युवकों का शव एक साथ गांव लाया गया तो चीत्कार मच गई। दोनों युवकों का अंतिम संस्कार उनके धर्म के अनुसार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें