वन विभाग के अफसरों पर भेदभाव का लगाया आरोप, , सौंपा मांगपत्र
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। वन विभाग कार्यालय अर्जुनहा पर चल रहा दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। डीएफओ पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने प्रदर्शन किया। उसके बाद अपना ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष रामनगीना सिंह ने कहा कि विभागीय जिम्मेदार मजदूरों के साथ तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन वृद्धि, बोनस, अनुभव प्रमाण पत्र, आईडी, वर्दी नहीं दी जा रही है। विनियमितीकरण करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। अपने चहेते कुछ लोगों का विनियमितीकरण किया गया है। मजदूरों के पक्ष में उच्च न्यायालय का आदेश भी है, उसका भी पालन नहीं अफसर कर रहे हैं।मांगों पर विचार न होने पर धरना को उग्र करने की चेतावनी दी। उसके बाद अपना ज्ञापन डीएफओ को सौंपा।
इस दौरान अनिरुद्ध, शंकर, घनश्याम, हरि प्रसाद, प्रेम कुमार, शिवपाल, संतु, नथुनी प्रसाद, रामनिवास सिंह, सुरेंद्र यादव, शिव प्रसाद, राजेश, जलील, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।