संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने शुक्रवार की शाम 2.800 किलोग्राम चरस, जिसकी कीमत 28 लाख रुपये के लगभग के है, के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों युवकों के बाइक और चरस को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।सेवरही थाने के एसएचओ हर्षवर्धन सिंह, चौकी प्रभारी दीपक सिंह, कांस्टेबल कमलेश यादव, दिलीप चौरसिया और विकास यादव शुक्रवार की शाम वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बिनटोलिया शिवाघाट तिराहे के पास दो बाइक सवारों को संदिग्ध देखकर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। उनकी बाइक की जांच की बाइक की डिकी में 2.800 किलोग्राम चरस बरामद हुआ। इसकी अनुमानित मूल्य 28 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके बाइक और चरस कब्जे मेें ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक निषाद और हरेंद्र निषाद निवासी भुआल पट्टी, थाना ठकरहा जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है। पुलिस उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उनके पास से बरामद दो बाइकें और चरस पुलिस के कब्जे में है।