फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिविर में 196 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। रोटरी क्लब की तरफ से रविवार को वीर अब्दुल हमीद नगर स्थित अंबेडकर पार्क, भलुही मदारी पट्टी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। 196 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, जनरल फिजिशियन, ईएनटी, जनरल सर्जरी, होम्योपैथी और दंत रोग विशेषज्ञों ने लोगों की जांच की।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आसपास ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना है। सह-संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद डॉ. सुधा माथुर, डॉ. नदा अली इमरान, डॉ. उमर जमा, डॉ. यश माथुर, डॉ. कादिर अंसारी, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, डॉ. जेके पटेल आदि ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरत के अनुसार दवाएं और उन्हें स्वस्थ रहने के उपाय बताए।
विज्ञापन

इस दौरान जितेंद्र जायसवाल, अखिलेश शर्मा, विजय कृष्ण द्विवेदी, दिनेश यादव, सुनील सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह, सरवरे आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें