फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री को लोगों ने सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कठकुइया रेलवे क्रॉसिंग बंद नहीं करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कठकुइया क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्या को पत्र देकर रेवले क्रासिंग को बंद नहीं होने देने की मांग की।
गांव के लोगों ने कहा है कि कठकुइया बाजार से होते हुए यह रेलवे लाइन कुबेरस्थान मार्ग को जोड़ता है। इसके दोनों तरफ बसे गांवों के लोग खेती समेत अन्य कार्य के लिए इसी मार्ग से आते-जाते हैं। रेलवे की तरफ से बनाया गया डायवर्जन अपर्याप्त तथा दुर्घटनाकारक है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

इस दौरान बंशराज प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, दिनेश यादव, सिकंदर, ओमप्रकाश रावत, रोहित, सत्यम, लालमन यादव, रुपेश दूबे, रमेश दूबे, दिनेश यादव, बृजेश कुमार, गुड्डू दूबे, ओमप्रकाश रावत, आनंद तिवारी, अमीत द्विवेदी, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
संविदा विद्युत कर्मियों ने सौंपा मांगपत्र
पडरौना। वाह्य एजेंसी ग्लोब इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े संविदा विद्युत कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री को मांग पत्र सौंपकर बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। संविदा कर्मियों ने कहा कि कंपनी की तरफ से वर्ष 2015 में टेंडर हुआ था। भर्ती के समय ईपीएफ, बीमा समेत मानदेय देने की बात हुई थी। लेकिन करीब तीन वर्ष के भीतर कर्मचारियों को केवल 15 बार ही मानदेय दिया जा सका है। इससे कर्मचारियों के सामने भरण पोषण का संकट छा गया है।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक राय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, संतोष मिश्र, कमलेश कुशवाहा, रंजन सिंह, संजय दूबे, सर्वजीत दीक्षित, जयप्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, दीपक श्रीवास्तव, संजय साहनी, दीपक श्रीवास्तव, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें