गोरखपुर के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन 10वें मिनट में फारवर्ड खेल रहीं सुधा ने दूसरा गोल मारकर स्कोर 2-0 कर दिया। गोरखपुर की लक्की निषाद ने 25वें मिनट में एक गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया। इसके बाद सुधा ने अंतिम समय में एक और शानदार गोल कर टीम को 3-1 से जीत दिला दी।
दूसरा मैच फैजाबाद और झांसी के बीच खेला गया। इसमें फैजाबाद की टीम ने झांसी को 1-0 से पराजित किया। तीसरा मैच वाराणसी व मेरठ के बीच खेला गया। वाराणसी की टीम 2-1 से विजेता हुई।
इस दौरान एएसपी हरिगोविंद मिश्र, आयोजक विनय राय, सीओ ओमपाल सिंह, एसओ शैलेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार मिश्रा, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र, डॉ. अमृतांश कुमार शुक्ल, राकेश जायसवाल, पुरेंद्र प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।