फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने ही की थी पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कठकुइयां (कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरुखिया गांव के रघुवर भगत टोला निवासी नथुनी कुशवाहा की हत्या का पर्दाफाश करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस की विवेचना में नथुनी का बेटा ही उनका हत्यारा निकला है। पचरुखिया निवासी नथुनी की 30 सितंबर की रात में हत्या हो गई थी। मंगलवार को कुबेरस्थान पुलिस ने इस हत्या का खुलासा किया।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाने के एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि नथुनी के पुत्र को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। नथुनी के पुत्र रूदल ने बताया कि उसके पिता पूरी जमीन बेचते जा रहे थे। मना करने पर भी नहीं माने। अंत में थोड़ी ही जमीन बच गई थी। रुदल ने बताया कि उस जमीन को भी उसके पिता बेचने की कोशिश में थे, इसलिए उसने पिता की हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है तथा हत्यारोपी रूदल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। विवेचना में एसओ के साथ एसआई इश्तेखार खां, कांस्टेबल कन्हैया, विनोद, जय कुमार, अखिलेश और मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें