फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन में घुसा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार की सुबह बाढ़ का पानी आ जाने से ट्रैक पूरी तरह डूब गया। इसी रूट के बगहां व खैरपोखर स्टेशन के बीच एक पुलिया के ऊपर से पानी ओवरफ्लो होने के कारण इस मार्ग की एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। साथ ही नरकटियागंज जाने वाली दो सवारी गाड़ियों को सिसवा व पनियहवा स्टेशनों पर रोकने के बाद गोरखपुर वापस कर दिया गया। ट्रेनों का संचलन ठप रहने से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

उफनाई नदी व लगातार बारिश के कारण गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के नरकटियागंज स्टेशन पर बाढ़ का पानी भर गया। इससे ट्रेनों का संचलन इस रूट पर प्रभावित हुआ है। रविवार की सुबह 8 बजे बगहां व खैरपोखर स्टेशनों के बीच एक पुलिया पर पानी चढ़ने के बाद गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी 55082 को खड्डा रेलवे स्टेशन पर लगभग पौने तीन घंटे रोका गया। इसके बाद गाड़ी को पनियहवा के लिए रवाना किया गया। कुछ देर बाद पनियहवा से इस गाड़ी को गोरखपुर के लिए वापस कर दिया गया।
इसी तरह सवारी गाड़ी 55072 को सिसवा बाजार से गोरखपुर वापस किया गया। यह गाड़ी खड्डा व पनियहवा स्टेशनों तक नहीं पहुंची। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रेल प्रशासन ने कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदलकर चलाया है।
विज्ञापन

टिकट क्लर्क खड्डा उमेश पाल ने बताया कि रक्सौल से दिल्ली जाने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस को बेतिया से वाया छपरा चलाया गया है। इसी प्रकार दिल्ली से नरकटियागंज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 15274 को कप्तानगंज से वापस वाया छपरा चलाया गया। इसके बाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्तक्रांति, अवध एक्सप्रेस, जननायक आदि को भी वाया छपरा चलाया जा रहा है। गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर ट्रेन नहीं चलने से इस रेलखंड पर यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें