कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा में बुधवार की सुबह एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि गांव विशुनपुरा निवासी 70 वर्षीय बिहारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब तक लोग इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाते, उनकी मौत हो गई। चर्चा है कि बिहारी ने कोई विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। गांव के किसी व्यक्ति ने बुजुर्ग की मौत की खबर डॉयल 100 पर दी तो पुलिस टीम ने पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसओ खड्डा निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।