पडरौना। बोर्ड परीक्षा के छठें दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल के 19 और इंटरमीडिएट के 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एक केंद्र पर एक ही परीक्षार्थी था, लेकिन वह भी अनुपस्थित रहा।
बुधवार को हाईस्कूल में कंप्यूटर विषय की परीक्षा थी। इसमें कुल 362 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 343 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनता इंटर कालेज हाटा में इस विषय की परीक्षा के लिए केवल एक ही परीक्षार्थी पंजीकृत था और वह उपस्थित रहा, लेकिन शाकुंतल इंटरमीडिएट कालेज सरस्वती चौक पर पंजीकृत एक मात्र परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुआ। यहां परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक समेत पूरा स्टाफ मौजूद था। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट के कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र में कुल 633 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 549 छात्र परीक्षा दिए जबकि 84 अनुपस्थित रहे।