फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी समेत 19 लोग संक्रमित, 61 ने जीती जंग

विज्ञापन
पडरौना नगर के नौका टोला में संक्रमित मिलने के बाद सील कर दिया गया। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी समेत 19 लोग संक्रमित, 61 ने जीती जंग
विज्ञापन

- अब तक जिले में 437 लोग मिल चुके हैं संक्रमित, 303 ठीक होकर जा चुके हैं घर
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बुधवार को भी जिले में कोरोना के 19 नए मरीज मिले। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 437 हो गई है जिनमें से 127 एक्टिव केस हैं। इसके चलते 132 मोहल्ले कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। पहरौना, सेवरही व कप्तागनंज कस्बे में दो सप्ताह का लॉकडाउन है। बुधवार को 61 मरीज ठीक होकर घर लौटे। अब तक 303 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। सात लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 241 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें से 19 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 222 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में कसया सीएचसी की एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है, जिसके चलते सीएचसी को बंद करा दिया गया है। इसके अलावा पडरौना नगर के नौका टोला में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ के अनुसार अब तक 12747 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है जिनमें से 11354 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल संक्रमित 437 लोगों में से अब तक 303 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 127 एक्टिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें