फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीएड विषम सेमेस्टर की परीक्षा में 19 अनुपस्थित

Thu, 01 Feb 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की बीएड विषम सेमेस्टर की परीक्षा बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शुरू हुई। काॅलेज में जिले के आठ बीएड महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र है। यह परीक्षा 31 जनवरी से प्रारंभ होकर छह फरवरी 2024 को सम्पन्न होगी।
विज्ञापन

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संचालित हो रही है। परीक्षा के प्रथम दिन पहली पाली में बीएड प्रथम सेमेस्टर में केंद्र पर पंजीकृत कुल 519 छात्रों में से 506 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि सायं पाली बीएड तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत कुल 798 छात्रों के सापेक्ष कुल 792 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस परीक्षा में डॉ. निगम मौर्य, डॉ. हिमांशु मिश्र, डॉ. विवेक चंद, डॉ. दुर्ग विजय पाल सिंह, डॉ. राकेश सोनकर सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें