पडरौना। बिजली निगम की तरफ से बकाया बिल वसूली के लिए चलाए गए अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पडरौना डिवीजन में 6.65 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। इस दौरान बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर 189 कनेक्शन काटे गए।
एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि पूरे पडरौना डिवीजन में राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को पडरौना डिवीजन में 6.65 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। वहीं बकाया बिल जमा नहीं करने पर 189 कनेक्शन काटे गए। इसमें बिजली उपकेंद्र पडरौना से जुड़े बकाया बिल वाले 63 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। बिजली उपकेंद्र कुबेरस्थान से जुड़े 25 उपभोक्ताओं, बिजली उपकेंद्र रामपुर कोटवा के 43, बिजली उपकेंद्र खड्डा के 37 और उपकेंद्र मनिकौरा के 21 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। संवाद