फाजिलनगर। युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए शासन की ओर से चलाई जा रही डीजी शक्ति योजना के तहत के 185 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन वितरित किया गया। इसे पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मंगलवार को महाविद्यालय के सभागार में मुख्यातिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक जेपी यादव के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है। तकनीकी से व्यक्ति का जीवन स्वावलंबी होता है। तकनीकी ज्ञान रोजगार प्राप्ति में सहायक है। शासन की नीति युवाओं को रोजगार परक शिक्षा देने की है।
प्रबंधक शक्ति प्रकाश दीक्षित ने कहा कि युवा भविष्य की धरोहर हैं। धरोहर को समृद्ध करना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है। प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. केसी चौरसिया ने किया। इस दौरान डॉ. रविंद्र नाथ तिवारी, डॉ. शत्रुघ्न सिंह, डॉ. विजय पवार, डॉ. गिरिजेश गोंड, बच्चा प्रसाद, विवेकानंद, देवेंद्र शर्मा, देवेंद्र नारायण तिवारी, अरुणेश शुक्ला, अभिषेक पांडेय, अंकित मिश्रा, रोहित शर्मा आदि उपस्थित थे।